गाजीपुर, अक्टूबर 26 -- सीता स्वयंवर और धनुष भंग की लीला Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नायकडीह स्थित बाबा कीनाराम स्थली पर शनिवार रात रामलीला में सीता स्वयंवर और धनुष भंग की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा भगवान शिव का विशाल धनुष उठाकर भंग करते ही रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने तालियों और जयघोष के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।सीता स्वयंवर के प्रसंग में देश-विदेश से आए राजा-महाराजाओं ने शिव धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी उसे हिला तक नहीं सका। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष भंग हो गया। इसके साथ ही सीता ने श्रीराम के गले में वरमाला डालकर उनका वरण किया।कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने स्वयंवर के ...