गाजीपुर, जुलाई 13 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को पांच स्वास्थ्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमर कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फूलमाला, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त होने वालों में एएनएम शोभा राय, रीता राय, राधिका श्रीवास्तव, मालती देवी और फार्मासिस्ट सूर्यभान यादव शामिल रहे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमर कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा यात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की मजबूती केवल भवनों और संसाधनों से नहीं, बल्कि कर्मचारियों की निष्ठा, सेवा भावना, संवेदनशीलता और समर्पण से होती है। इस अवसर पर बीपीएम बबी...