Ghazipur News: सिधौना में बंदरों का आतंक से लोग परेशान
गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: खानपुर। क्षेत्र के सिधौना गांव में इन दिनों बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में रोजाना बंदरों के झुंड पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बंदर घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं और घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। छत पर लगे डिश एंटीना, पानी टंकी और अन्य समानों को भी क्षतिग्रस्त कर दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बंदर लोगों पर झपट पड़ते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दिनभर गांव की गलियों और मकानों के छतों पर बंदरों का जमावड़ा लगा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.