गाजीपुर, सितम्बर 4 -- Ghazipur News: सैदपुर। क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण रेलवे क्रासिंग के आसपास रेलवे की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को प्रस्तावित कार्रवाई नहीं हो सकी। पिछले दो दिनों की भारी बारिश को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अभियान फिलहाल स्थगित कर दिया है।

अतिक्रमण हटाने की योजना औड़िहार आरपीएफ प्रभारी के अनुसार अब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। रेलवे प्रशासन ने सैदपुर भितरी रेलवे स्टेशन से समपार फाटक संख्या तीन तक रेलवे की जमीन के दोनों ओर किए गए कब्जों को हटाने के लिए चार सितंबर की तिथि निर्धारित की थी। इसके लिए संबंधित स्थानों पर नोटिस चस्पा कर कब्जाधारकों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे।

कार्रवाई स्थगित होने के कारण कार्रवाई के द...