गाजीपुर, जुलाई 15 -- Ghazipur News: खानपुर। सावन शुरू होने से पहले पूर्वांचल के प्रसिद्ध बिछुड़न महादेव धाम की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओं में चिंता है। मंदिर परिसर में जर्जर पानी की टंकी, गंदगी, जलभराव और बंदरों के आतंक से दर्शनार्थियों को परेशानी हो रही है। वहीं शौचालय और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन में यहां हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं, लेकिन अब तक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गई हैं। उन्होंने प्रशासन से विशेष सफाई अभियान चलाने, नई पानी की टंकी लगाने, बंदरों से राहत दिलाने तथा पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी प्रभारी ज्योति चौरसिया ने जल्द सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...