गाजीपुर, अगस्त 18 -- Ghazipur News: गाजीपुर (करंडा), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सरौली गांव के पास सोमवार की रात्रि पुलिस मुठभेड़ में नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी बदमाश विशाल सिंह उर्फ कुंदन को गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश पर ससुराल में तमंचे से फायर कर साले आर्यन यादव को घायल करने का आरोप है। कुंदन पर रविवार की रात्रि बेलसड़ी गांव स्थित ससुराल में तमंचे से फायर कर साले आर्यन यादव को घायल करने का आरोप है। मामले में मुख्य आरोपित समेत पांच लोंगो पर नामजद एफआईआर दर्ज की गयी थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदगंज व करंडा पुलिस की संयुक्त प्रयास से सरौली गांव की हरिजन बस्ती के पास मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: फायरिंग करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली बदमाश दाहिन...