गाजीपुर, अगस्त 28 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम ने भारतीय हॉकी में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्टेडियम से अब तक 17 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुके हैं।

स्टेडियम का योगदान स्टेडियम के जनक स्व. ठाकुर तेजबहादुर सिंह ने गांव में हॉकी की मजबूत नींव रखी, जिसे नई पीढ़ी आगे बढ़ा रही है। स्टेडियम की खासियत है कि यहां बच्चों को करीब सात-आठ वर्ष की उम्र से ही हॉकी का प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में करीब 35 खिलाड़ी सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यहां से विनोद कुमार सिंह, शशिकांत भारद्वाज, अजीत पांडेय, राजकुमार पाल, उत्तम सिंह, चंदन यादव, पवन राजभर, राहुल राजभर, आशु मौर्य, अजीत यादव, विशाल पांडेय, राहुल भारद्वाज, जमीला बानो, रोमित पाल और प्रहलाद राजभर समेत 17 खिल...