Ghazipur News: साढ़े चार लाख का गोदाम से बरामद हुआ पटाखा
गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: जमानियां (गाजीपुर)। पुलिस ने सोनार टोला स्थित एक गोदाम से 4 क्विंटल 78 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद करके तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद आतिशबाजी की अनुमानित कीमत 4.50 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात में उपनिरीक्षक राजकुमार यादव ने हमराहियों के साथ चेकिंग के दौरान औरंगजेब खान के गोदाम में छापा मारा, जहां बिना लाइसेंस के अवैध पटाखों का भंडारण पाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान औरंगजेब खान पुत्र इकबाल खान, इश्तियाक पुत्र शकूर खान, दोनों निवासी सुभान टोली, तथा मोहम्मद अर्श पुत्र रेयाज अहमद निवासी पुरानी मंडी, जमानियां के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बेल्ट कारखाने के गोदाम से ढाई क्विंटल पटाखे बरामद पुलिस ने थाना जमानियां में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.