Ghazipur News: साइबर ठगी के 59,165 रुपये पुलिस ने कराए वापस
गाजीपुर, अगस्त 29 -- Ghazipur News: गाजीपुर । साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति के 59,165.13 रुपये वापस करा दिए। जानकारी के अनुसार जंगीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिराईच निवासी केदार प्रजापति के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से कुल 59,165.13 रुपये की साइबर धोखाधड़ी हो गई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना जंगीपुर में की। शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर हेल्प डेस्क ने पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या के आधार पर तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम के प्रयास से ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: साइबर हेल्प डेस्क ने लौटवाई धनराशि इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जमालुद्दीन और कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.