Ghazipur News: सांप के काटने से अधेड़ की मौत
गाजीपुर, सितम्बर 4 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा निवासी 51 वर्षीय मुख्तार कश्यप की सांप के काटने से जान चली गई। गुरुवार देर शाम खेत में घास काटते समय उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने एकावश पट्टी और नंदगंज चले गए। हालत में सुधार न होने पर जब परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष तारावती देवी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार की शाम सैदपुर के जौहरगंज स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद पत्नी सुनीता कश्यप तथा तीन बच्चों सौरभ, शुभम और नंदिनी का रो रोकर बुरा हाल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.