Ghazipur News: सरैला रोड की अधूरी मरम्मत पूरी कराने की मांग
गाजीपुर, सितम्बर 26 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। नगर पंचायत के वार्ड नौ इंदिरा नगर की सभासद हदीसुन बेगम ने नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ को पत्र देकर सरैला रोड की अधूरी मरम्मत पूरी कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि निमेक्ट कंप्यूटर से शगुन मैरिज हॉल तक सड़क जर्जर है और बारिश में जलभराव हो जाता है। पूर्व में गिट्टी डाली गई, लेकिन आधे हिस्से में ही काम हुआ। शेष हिस्से में गिट्टी डालकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की।इस पर अधिशासी अधिकारी सन्तोष कुमार ने बताया की वार्ड सदस्य के मिले आवेदन पत्र जानकारी मिला है मरम्मत कर जल्द शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.