गाजीपुर, सितम्बर 19 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के सातों तहसील में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 508 फरियादी शिकायतों को लेकर पहुंचे थे। जिसमें 164 फरियादियों के शिकायतों का निस्तारण हो सका। जबकि 344 फरियादियों को निराश लौटना पड़ा। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जखनियां तहसील में रहा। जहां डीएम की नामौजूदगी में एसडीएम अतुल कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। यहां कुल 92 फरियादी शिकायती पत्र लेकर पहुंचे थे। जिसमें 11 के शिकायतों का निस्तारण हो सका। जबकि अन्य को निराश होकर लौटना पड़ा। इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में 120 प्रार्थना पत्र में 15 का मौके पर निस...