Ghazipur News: समाज के सभी वर्गों को मिल रहा योजनाओं का लाभ
गाजीपुर, जुलाई 3 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। जंगीपुर विधानसभा के मरदह भाजपा दक्षिणी मण्डल की ओर से महमूदपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बैठक में भाजपा नेता संकठा प्रसाद मिश्रा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को बिना भेदभाव के सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का कार्य किया है। हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर घर-घर मे खुशहाली लाना भाजपा सरकार का लक्ष्य है। तेजी के साथ हो रहे विकास कार्यो के द्वारा देश प्रगति के पथ पर अनवरत अग्रसर है। सबका साथ सबका विकास का कार्य सरकार कर रही है। आयोजित जन चौपाल के अवसर पर घर-घर पत्रक वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश चौहान,पंकज राय ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रमेश सिंह एवं अध्यक्षता गुलचरण राम ने किया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.