Ghazipur News: सब्जी उत्पादक किसानों के क्लस्टर बनाने का सीडीओ ने दिया निर्देश
गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शनिवार को राइफल क्लब सभागार में बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना देरी पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी से सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों के क्लस्टर बनाने को कहा, ताकि अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित कर लाभान्वित किया जा सके। राज्यकर विभाग की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.