Ghazipur News: सड़क हादसे में सात दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
गाजीपुर, जुलाई 20 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात दिन बाद मैजिक वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दिलदारनगर गांव के बिन्दपुरवा निवासी हरिलाल बिन्द ने बताया कि 13 जुलाई 2026 की शाम को उनका 23 वर्षीय पुत्र विकास बिन्द जमानियां से मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। कंचनपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही मैजिक के चालक ने तेज गति टक्कर मार दी, जिससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। चंदौली स्थित निजी हॉस्पिटल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात मैजिक चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.