गाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। एनएच मार्ग पर सरदरपुर चट्टी के पास तीन दिन पहले बाइक व मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के बीच हुई टक्कर में घायल युवक की मौत हो गई। बसखारी गांव निवासी वंशी यादव (30) का बीएचयू में इलाज चल रहा था, जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...