Ghazipur News: सड़क की बदहाल स्थिति से राहगीर परेशान
गाजीपुर, अक्टूबर 23 -- Ghazipur News: गाजीपुर। बारिश के बाद सुहवल-ढढ़नी मार्ग की बदहाल स्थिति और ज्यादा उजागर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पानी भरने के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण मार्ग जर्जर हो चुका है। बारिश में स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: झंडातर-नवाबगंज मार्ग जर्जर, मरम्मत की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.