Ghazipur News: सक्रिय भूमिका निभाने को पुलिस पेंशनरों को दिलाया संकल्प
गाजीपुर, जुलाई 22 -- Ghazipur News: गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस पेंशनरों को शपथ दिलाई। पुलिस विभाग की परंपराओं एवं मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा समाजहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। एसपी ने कहा कि सेवानिवृत्ति के उपरांत भी उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन पुलिस विभाग की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि पुलिस पेंशनर हर एक समस्या उनके समक्ष रखेंगे और उन्होंने जनसुरक्षा के कार्यों में पुलिस प्रशासन का निरंतर सहयोग करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.