गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नीरज गोंड ने गुरुवार को राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी किशोर और बच्चें अनुपस्थित रहे। उन्होने संबंधित अधिकारियों को मीनू के अनुसार भोजन, साफ-सफाई, कपडे़ तथा स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। बच्चों से प्रतिदिन शारीरिक गति विधि कराने एवं शिक्षा के लिए निर्देशित किया। किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...