Ghazipur News: संदिग्ध हालत में युवक की मौतं
गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली के कुडिला गांव के चंदन गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार कुडिला गांव निवासी चंदन गुप्ता रोज की तरह शराब के नशे में घर पहुंचा। पिता ने नशा करने से मना किया तो वह नशे की हालत में छत पर गया और पत्नी से खाना मांगा। पत्नी जब खाना लेकर पहुंची तो अचेत हालत में था। बाद में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल धर्मेंद्र पांडे का कहना है कि उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.