गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, मंडल शाखा-वाराणसी की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में हुआ। इसमें वाराणसी, जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर जनपदों के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक मंत्री तथा बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। नव निर्वाचित मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी और विशिष्ठ अतिथि प्रदेश महामंत्री नरेश कौशिक को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि योगेश त्यागी ने कहा कि शिक्षक समाज का आधारस्तंभ है और शिक्षकों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Jhansi News: कार्यकारिणी का विस्तार हुआ ...