गाजीपुर, अगस्त 16 -- Ghazipur News: सिधागरघाट। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सोनबरसा स्थित प्रभु नारायण सिंह महाविद्यालय के गेट के सामने शनिवार की सुबह एक अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सोनबरसा निवासी 50 वर्षीय बच्चू बिंद शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। परिवार के अन्य सदस्य खाना खाकर सो गए। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने महाविद्यालय के गेट के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर परिजन भी पहुंचे, जिसके बाद उन्होने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कीटनाशक दवा मिली, जिसे कब्जे में ले लिया गया।...