Ghazipur News: संत गणिनाथ पूजनोत्सव में वैश्य समाज ने एकजुटता का किया आह्वान
गाजीपुर, सितम्बर 21 -- Ghazipur News: जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा इकाई जंगीपुर के तत्वावधान में रविवार को नवीन मंडी स्थल पर संत गणिनाथ पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह नौ बजे अरसदपुर लावामोड़ से संत गणिनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें वैश्य समाज के हजारों श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा नवीन मंडी स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद आचार्य शरद शर्मा के नेतृत्व में हवन-पूजन संपन्न कराया गया। विचार गोष्ठी में बिरनो के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं जंगीपुर विधानसभा के बसपा प्रत्याशी सुभाष चंद्र गुप्ता ने सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के लिए वैश्य समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने संत गणिनाथ के आदर्शों को अपनाकर भेदभाव मुक्त समाज बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Siwan News श्रीगणिनाथ जी महाराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.