गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की ओर से संगीता गुप्ता को समाजवादी पार्टी महिला सभा का गाजीपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। संगीता गुप्ता मूल रूप से यूसुफपुर बाजार के वार्ड नंबर 21 की निवासी हैं। वह लंबे समय से समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जुड़कर धरातल पर सक्रिय रूप से कार्य की है। पार्टी के प्रति उनके लंबे समर्पण और निष्ठा को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें गाजीपुर में महिला सभा की कमान सौंपी है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगीता गुप्ता के नेतृत्व में गाजीपुर में महिला सभा को एक नई मजबूती मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...