Ghazipur News: श्रीराम-सीता विवाह लीला का हुआ मंचन
गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: जमानिया। नगर के पक्का बलुआ घाट पर श्री प्राचीन रामलीला समिति ट्रस्ट की ओर से आयोजित रामलीला में श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंचन में महर्षि विश्वामित्र के साथ श्रीराम-लक्ष्मण का जनकपुर पहुंचना, पुष्प वाटिका में श्रीराम-सीता का प्रथम दर्शन, धनुष यज्ञ और भगवान शिव के धनुष भंग की लीला का मनोहारी चित्रण किया गया। धनुष टूटते ही जनकपुर में हर्ष और उल्लास छा गया। इसके बाद माता सीता द्वारा श्रीराम को वरमाला पहनाने तथा विवाहोत्सव के प्रसंगों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरा रामलीला स्थल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Mau News: रामलीला:सूर्पणखा की नासिका छेदन से सीता हरण तक भावपूर्ण मंचन इस अवसर पर आदर्श नगर पालिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.