Ghazipur News: श्रीराम जन्म और बाल लीलाओं का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नौली गांव में आयोजित श्रीरुद्राम्बिका महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के तीसरे दिन बुधवार की शाम भगवान श्रीराम के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथावाचक श्री विजय कौशिक जी महाराज की भक्तिमय वाणी से कथा पंडाल भक्तिरस में सराबोर हो उठा। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण में तल्लीन रहे। परम पूज्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के कृपापात्र कथावाचक विजय कौशिक जी महाराज ने भगवान श्रीराम के प्राकट्य का प्रसंग सुनाते हुए अयोध्या में छाए उल्लास और राजा दशरथ के परिवार में खुशियों के आगमन का वर्णन किया। उन्होंने प्रभु श्रीराम की बाल सुलभ चंचलता, भाइयों के प्रति स्नेह और दिव्य लीलाओं का मार्मिक चित्रण किया। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.