Ghazipur News: श्रीराम की शोभायात्रा का लोगों ने आरती उतारी
गाजीपुर, अक्टूबर 22 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांव स्थित रामचबूतरा पर गुरुवार को प्रभु श्रीराम की राजगद्दी का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की भव्य झांकी निकाली गई। डीजे और बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर झांकी का स्वागत किया। श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। राजगद्दी को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा के रामचबूतरा पहुंचने पर विधि-विधान से प्रभु श्रीराम और माता सीता की आरती उतारी गई। यह भी पढ़ें- Moradabad News: राजगद्दी- रामलीला फोटो सहित इसके बाद प्रभु श्रीराम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.