गाजीपुर, सितम्बर 11 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पंचायत भवन सभागार में शुक्रवार को महान साहित्यकार आचार्य परमानंद शर्मा की 48वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में साहित्य, शिक्षा और संस्कृति से जुड़े गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने आचार्य परमानंद शर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें संस्कृति का संवाहक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में नई पीढ़ी को भी शामिल करना चाहिए, ताकि वह अपनी संस्कृति, साहित्य और विरासत से जुड़ी रहे। डॉ. मिश्र ने आचार्य जी के उपलब्ध और अप्रकाशित साहित्य को ग्रंथमाला के रूप में प्रकाशित कराने में पूरा सहयोग करने की घोषणा की। इस पर स...