गाजीपुर, अगस्त 11 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। अघोर सेवा मंडल के संस्थापक अवधूत बाबा सिंह शावक राम के उत्तराधिकारी एवं ब्रह्मलीन शिष्य अवधूत संत बाबा तुकाराम का प्राकट्य दिवस मंगलवार को आश्रम परिसर में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा आश्रम भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कार्यक्रम में आश्रम के साधु ओम राम जी ने मंदिर और बाबा की समाधि स्थल पर विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद बाबा की चरण पादुका पर माल्यार्पण कर श्रद्धालुओं ने नमन किया। समारोह में आश्रम सहित दिलदारनगर गांव के कन्या एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के करीब 50 छात्र-छात्राओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा तुकाराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कर...