गाजीपुर, अगस्त 7 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। उसिया गांव में रेलवे फाटक के पास शुक्रवार शाम विद्युत केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तेज आवाज के साथ केबल जलकर टूट गया और जमीन पर गिर पड़ा, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दिलदारनगर विद्युत उपकेंद्र को दी, जिसके बाद आपूर्ति बंद कर दी गई। अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि विद्युत कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। केबल बदलकर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...