Ghazipur News: शिव मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी
गाजीपुर, जुलाई 30 -- Ghazipur News: मरदह। थाना क्षेत्र मरदह के नवनिर्मित शिव मंदिर में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दानपेटी तोड़कर लगभग 25 हजार की नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद चोर दानपेटी को मंदिर से करीब 300 मीटर दूर खेत में फेंककर फरार हो गए। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने खेत में पड़ी दानपेटी देखकर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दिया। सावन के पहले दिन धार्मिक स्थल पर चोरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.