गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को नगर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही पूजन-अर्चन का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। महाहर धाम में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भोले भंडारी का जलाभिषेक कर परिवार के मंगल की कामना की। इस दौरान भक्तों द्वारा भोले का जयघोष किए जाने से आसपास का वातावरण शिवमय बना रहा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सावन माह के अंतिम सोमवार को सूर्योदय के साथ ही भक्तों के मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिरों में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री की दुकानों से फूल-माला, भांग, धतूरा, दूध आदि की खरीदारी करने के बाद भोले को अर्पित किया परिवार के मंगल की कामना की। शहर के मि...