गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। उन्होने ने विभिन्न विभागों के तहत योजनाओं की प्रगति सहित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति एवं पेंशन योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। आईजीआरस में लापरवाही मिलने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी लेते हुए महाविद्यालयों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने के लिए निर्देश दिया। उन्होने तहसील स्तर पर भी बैठकें आयोजित कर योजनाओं का व्यापक प्रचार -प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों को गंभीरता लें-डीए...