गाजीपुर, अगस्त 23 -- Ghazipur News: गाजीपुर। मुख्य अभियंता, वाराणसी क्षेत्र ने शनिवार को जल निगम ग्रामीण के खंड कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों एवं अनुरक्षण कार्य के लिए नामित फर्म के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। इसके बाद विकासखंड मनिहारी की खरबाड़ीह ग्राम पाइप पेयजल योजना पर जल अर्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। निरीक्षण के दौरान योजना से गांव के अंतिम छोर तक पूर्ण प्रेशर के साथ क्लोरीनयुक्त पेयजल की आपूर्ति होती मिली। मुख्य अभियंता ने योजना परिसर में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, नियमित क्लोरीनयुक्त जलापूर्ति तथा परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जल सारथी ऐप अधिक से अधिक डाउनलोड कराने और निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Kh...