गाजीपुर, अगस्त 20 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में विभागों के नियंत्रणाधीन शासकीय भवनों की सुरक्षा को देखते हुए समय समय पर नियमानुसार परीक्षण कराया जाए। इसे लेकर डीएम अनुपम शुक्ला ने सभी शासकीय भवनों का नियमानुसार तकनीकी परीक्षण कराया जाए। उन्होने कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि कोई भवन जर्जर, जीर्ण-शीर्ण अथवा असुरक्षित अवस्था में पाया जाता है, तो संबंधित विभागीय नियमों एवं प्रचलित शासनादेशों के अनुसार उसके ध्वस्तीकरण अथवा अन्य आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई की जाए। ऐसे जर्जर एवं असुरक्षित भवनों में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या आमजन का आवागमन उपयोग नहीं हो। आवश्यकतानुसार भवन को सुरक्षित रूप से खाली कराकर उसके चारों ओर चेतावनी की व्यवस्था की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...