गाजीपुर, अक्टूबर 10 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार से नवरात्र का शुभारंभ होगा। इसको लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देवी मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट की तैयारियां की गई हैं। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। घरों में भी कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक चलने वाली पूजा-अर्चना शुरू होगी। नवरात्र की पूर्व संध्या पर शनिवार को शहर के मिश्रबाजार, महुआबाग, स्टेशन रोड, लंका, टाउनहाल, स्टीमर घाट, चीतनाथ के बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: आज घट स्थापना के साथ विराजेंगी मां भवानी, नौ दिनों तक देवी मंत्रों से गूंजेगा चहुंओर लोगों ...