गाजीपुर, जुलाई 22 -- Ghazipur News: मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। शादियाबाद बाजार में मंगलवार को जिला पंचायत की ओर से सीपी टैक्स और लाइसेंस शुल्क की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया गया। टैक्स इंस्पेक्टर अरविंद यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जिन दुकानदारों पर सीपी टैक्स और लाइसेंस शुल्क बकाया था, उनसे मौके पर ही भुगतान कराया गया। अभियान के दौरान कुल 1,27,583 रुपये का राजस्व वसूल कर जिला पंचायत के खाते में जमा कराया गया। अभियान में प्रशासनिक अधिकारी राजनाथ सिंह यादव भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बाजार के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कर बकाया की स्थिति का सत्यापन किया। यह भी पढ़ें- Palamu News: पलामू जिला परिषद की सामान्य प्रशासन समिति ने आंतरिक आय बढ़ाने पर किया विमर्श साथ ही व्य...