Ghazipur News: शांति भंग में सात गिरफ्तार
गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। दिलदारनगर पुलिस ने मंगलवार को शांति भंग की आशंका में सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए एसडीएम जमानियां के न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने प्रार्थना पत्रों की जांच और निस्तारण के दौरान सेन्दुरा तथा मिर्चा गांव में कार्रवाई की। गिरफ्तार लोगों में सेन्दुरा गांव के कासिम हुसैन, फारुख शेख, मोहम्मद जमीर, मोहम्मद शमीम, अंकित यादव और त्रिलोकी सिंह कुशवाहा तथा मिर्चा गांव के जय सिंह यादव शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.