गाजीपुर, अगस्त 17 -- Ghazipur News: गहमर। स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह बच्चे तिरंगा लेकर विद्यालय पहुंचे। सुभाष चंद्र बोस सनराइज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अवधेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान बलवंत सिंह बाला ने शहीद शिलापट्ट पर पुष्प अर्पित कर तिरंगा फहराया। 1857 के अमर सेनानी मैगर सिंह की प्रतिमा पर समाजसेवी कामदेव सिंह ने माल्यार्पण किया। आरएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में संचालक विशाल कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकालने के साथ देशभक्ति गीत, भाषण, प्रहसन और एकांकी प्रस्तुत किए। समापन पर बच्चों में मिठाई वितरित की गई। गांव के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में भी ध्वजारोहण हुआ। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: सर कटा सकते है, लेकिन सर झुका सकते नहीं...शहीद स्मारक में बच्चों ने...