गाजीपुर, अक्टूबर 1 -- Ghazipur News: भांवरकोल। शेरपुर स्थित शहीद संस्मरण इंटर कॉलेज के प्रबंधक उमेशचंद्र राय के पिता सुरेश राय का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही ग्रामीणों सहित शुभचिंतकों ने पैतृक आवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। शेरपुर गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। निधन पर विद्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा के बाद विद्यालय में आकस्मिक अवकाश घोषित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...