गाजीपुर, सितम्बर 6 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। क्षेत्र के धामूपुर गांव स्थित वीर अब्दुल हमीद शहीद पार्क में 10 सितंबर को आयोजित होने वाले शहादत समारोह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और रक्षा राज्य मंत्री संजय सिंह के शामिल होने का कार्यक्रम तय हो गया है। शहीद के पौत्र जमील आलम ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दोनों मंत्री पार्क के समीप स्थित मार्ग चौराहे का नाम शहीद की पत्नी रसूलन बीबी चौक किए जाने के कार्य का शिलान्यास करेंगे। साथ ही शहीद के पिता खलीफा उस्ताद उस्मान और जिगरी दोस्त बच्चा सिंह के नाम पर पथ का भी शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एडीएम और एसडीएम ने पार्क पहुंचकर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- शहीद शाहनवाज के सम्मान में बना शहीद स्मारक ,पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन इस दौरान...