गाजीपुर, अगस्त 29 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और 11 बजे के बाद कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर और गांवों की सड़कों पर जगह-जगह जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहा। दिलदारनगर, सरहुला, नगसर और सुहवल समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान मुख्य मार्गों और संपर्क मार्गों पर पानी जमा हो गया। कई स्थानों पर सड़क किनारे कीचड़ फैलने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से दिक्कत हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में कई कच्चे रास्तों पर पानी भर जाने से लोगों का पैदल निकलना...