Ghazipur News: शहर में देर शाम हुई रिमझिम बारिश
गाजीपुर, सितम्बर 10 -- Ghazipur News: गाजीपुर। शहर में गुरुवार देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटा हुई बारिश से उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश के दौरान बाजार और प्रमुख सड़कों पर आवाजाही कर रहे लोगों को कुछ देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम बारिश होने से तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। दिनभर गर्मी और उमस के बाद मौसम सुहाना होने से लोगों ने राहत की सांस ली। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और प्रतिष्ठानों की छतों के नीचे खड़े नजर आए। वहीं, बारिश के कारण शहर की कुछ सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। सड़क पर फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों को सावधानी से आवागमन करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्की बारिश की सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.