Ghazipur News: शहर में खुले बिजली जंक्शन बॉक्स, बारिश में करंट उतरने की आशंका
गाजीपुर, जुलाई 13 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शहर में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ सकती है। नगर क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबलिंग और बिजली के खंभों पर लगाए गए कई जंक्शन बॉक्स खुले पड़े हैं, जिससे बारिश के मौसम में करंट उतरने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने विभाग से खुले बॉक्सों को तत्काल बंद कराने की मांग की है। शहर के महुआबाग से कचहरी तक सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट पोल के कई जंक्शन बॉक्स खुले दिखाई दे रहे हैं। इन बॉक्सों में लगे बिजली के तार खुले होने से राहगीरों और आसपास के लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी तरह पीरनगर क्षेत्र में भी बिजली विभाग के जंक्शन बॉक्स खुले पड़े हैं। सकलेनाबाद से महुआबाग मार्ग पर भी कई स्थानों पर यही स्थिति देखने को मिल रही है। नगरवासियों का कहना है कि बारिश के दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.