Ghazipur News: शराब तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
गाजीपुर, सितम्बर 24 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शराब लेकर बिहार जाने की तैयारी में थे। रकसहा बाईपास के पास से विवेक कुमार (25) निवासी गोविंदपुर, थाना फतुहा, पटना को पकड़ा गया। उसके बैग से सिग्नेचर रेयर एज्ड व्हिस्की की 750 एमएल की आठ बोतलें बरामद हुईं। वहीं सरैला चट्टी के पास से राजेश कुमार पाठक (34) निवासी रसीदपुर, थाना गरखा, सारण को गिरफ्तार किया गया। उसके बैग से रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की की 750 एमएल की आठ बोतलें मिलीं। पुलिस के मुताबिक दोनों शराब के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। नमूने सुरक्षित रखने के बाद शेष शराब सील कर दी गई। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई की गई।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.