गाजीपुर, जुलाई 31 -- Ghazipur News: जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के बरूईन मोड के पास से पुलिस ने गुरुवार की शात को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए युवक को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति झोले में शराब लेकर बरुइन के पास नहर के समीप खड़ा था और बिहार जाने के लिए किसी सवारी का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गए युवक ने मनीष कुमार निवासी ग्राम उतरापट्टी, थाना सकूराबाद, जिला जहानाबाद बताया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस टीम ने जब उसके पास मौ...