गाजीपुर, अगस्त 18 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र रेवतीपुर-कामाख्या धाम मार्ग पर वीरऊपुर गांव के समीप स्थित कम्पोजिट देशी व बीयर शराब की दुकान की खिड़की तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की शराब और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। पीड़ित अनुज्ञापी प्रमोद कुमार सिंह पुत्र स्व. रामजी सिंह, निवासी गहमर की तहरीर के अनुसार दुकान उनके नाम से संचालित है। दुकान का सेल्समैन राकेश जायसवाल रोज की तरह शाम दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो खिड़की की लोहे की रॉड टूटी हुई और निकली पड़ी मिली। अंदर जाकर जांच करने पर दुकान से चार पेटी देशी शराब, एक पेटी बीयर तथा करीब 30 हजार रुपये कीमत की डीओएस मशीन और चार्जर गायब मिले। चोरी गई शराब की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलि...