Ghazipur News: व्यापारी की बाइक चोरी
गाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Ghazipur News: सैदपुर। नगर के वाराणसी-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर आंगनबाड़ी कार्यालय के बगल में स्थित बेकरी की दुकान के सामने खड़ी व्यापारी की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। सीसीटीवी फुटेज में मास्क लगाए एक व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। नगर के वार्ड संख्या 10 निवासी अरविंद जायसवाल उर्फ गोपालू की मुख्य मार्ग पर बेकरी की दुकान है। उन्होंने सोमवार की शाम अपनी बाइक दुकान के सामने खड़ी की थी और काम में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद कहीं जाने के लिए बाहर निकले तो बाइक गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें मास्क पहने एक व्यक्ति बाइक ले जाते हुए नजर आया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.