Ghazipur News: वीरा मोड़ पर बाइकों की टक्कर, अधेड़ घायल
गाजीपुर, सितम्बर 20 -- Ghazipur News: करंडा। थाना क्षेत्र के धरम्मरपुर बाजार से पक्का पुल जाने वाले मार्ग पर वीरा मोड़ के पास रविवार दोपहर बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार अधेड़ घायल हो गया। घायल की पहचान करकटपुर निवासी रविंद्र राम (45) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार रविंद्र राम रविवार दोपहर करीब तीन बजे जमानियां से बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान चट्टी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में वह घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.