Ghazipur News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी में भाजपा नेता पर केस
गाजीपुर, अगस्त 22 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। इजराइल भेजने के नाम पर तीन युवकों से 90 हजार रुपया लेने के प्रकरण में भाजपा युवा मोर्चा गाजीपुर के जिला उपाध्यक्ष दिनेश राजभर उर्फ गुड्डू राजभर निवासी हमीरपुर के विरुद्ध मरदह पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शेषनाथ चौहान, खेदारू गोंड, स्वामीनाथ चौहान निवासी रायपुर, पाण्डेय राधे, थाना-मरदह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि दिनेश उर्फ गुड्डू राजभर निवासी हमीरपुर बिजौरा, थाना मरदह ने उनके लड़कों को विदेश इजराइल भेजने के लिए 30,000 रुपये प्रति व्यक्ति करके कुल 90,000 रुपया कैश लिया था। दो साल बीत जाने के बाद भी पैसा नहीं लौटाया। रुपया मांगने पर आरोपी टालता रहा। अब आरोपी गाली-गलौज, मारने-पीटने तथा जान-माल की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने कहा कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.